{"_id":"6a16c34e93fc991bc90e6466","slug":"video-agra-police-clarifies-viral-video-claiming-misconduct-with-russian-tourist-is-misleading-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विदेशी महिला पर्यटक का पोस्ट...आगरा में 'असहज अनुभव', पुलिस ने जारी किया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विदेशी महिला पर्यटक का पोस्ट...आगरा में 'असहज अनुभव', पुलिस ने जारी किया ये बयान
आगरा। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आई, जिसको रूस की एक महिला पर्यटक के साथ असहज अनुभव के रूप में दर्शाया जा रहा है, उक्त पोस्ट के उपरांत सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की भ्रामक एवं तथ्यहीन टिप्पणियां प्रसारित होने लगीं।
उक्त वीडियो में कहीं भी महिला के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़, फब्तियां कसने अथवा अन्य आपत्तिजनक घटना परिलक्षित नहीं हुई। महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा से जुड़े विषय अत्यंत संवेदनशील हैं।
अतः असत्य तथ्यों एवं भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से सामाजिक सौहार्द एवं जनभावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास अनुचित है। ऐसे मामलों में भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
"अतिथि देवो भवः" की भावना के अनुरूप आगरा पुलिस सभी पर्यटकों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।