{"_id":"6a28092ba77376b4310003ad","slug":"video-bulldozer-used-against-encroachment-heated-exchange-with-shopkeepers-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों से नोकझोंक
एनएचएआई और नगर निगम की टीम ने सोमवार को सब्जी मंडी से सिकंदरा थाने तक अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सड़क पर ही ईंट-पत्थर, गिट्टी-बालू के ढेर लगे थे। ठेल-ढकेल और खोखा जमे हुए थे। कई दुकानदारों ने टिनशेड लगाकर सामान सजा रखा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के सहयोग से 25 अतिक्रमण हटाए गए। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना और नगर निगम के प्रवर्तन टीम के प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता ने बताया कि सर्विस रोड पर अतिक्रमण से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही थी। जाम की स्थिति भी बनती थी। इसे देखते हुए अभियान चलाया गया। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान भी चल रही थी। इसे हटाने के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया और तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई में बाधा बनने पर पुलिस बल का सहारा लेकर अतिक्रमण हटवाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सिकंदरा थाने के पास मस्जिद पर पक्का अतिक्रमण मिला। हटाने के दौरान विरोध किया गया। तब सात दिन की मोहलत देकर स्वयं हटाने को कहा गया। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।