{"_id":"6a28091bbe2632ed1a08a89a","slug":"video-children-are-contracting-jaundice-from-contaminated-juice-and-fast-food-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दूषित जूस और फास्टफूड से बच्चों को हो रहा पीलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दूषित जूस और फास्टफूड से बच्चों को हो रहा पीलिया
खुले-गंदगी में बिकने वाले जूस और फास्टफूड बच्चों को बीमार बना रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और बाल रोग विभाग में पीलिया, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के दोगुना मरीज बढ़ गए हैं। कई की हालत खराब मिलने पर भर्ती भी किया जा रहा है। बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 167 मरीज आए। इनमें 30-35 को हेपेटाइटिस ए-ई, डायरिया और फूड पॉइजनिंग की परेशानी मिली। पूछताछ में परिजन ने बताया कि गंदगी और खुले में बिकने वाले जूस, चाट पकौड़ी, फास्टफूड समेत अन्य सामग्री खा-पी लिया। इनमें दूषित पानी तो कई लोग बासी सामग्री का उपयोग भी करते हैं। मक्खी भी भिनभिनाती हैं। इसके खाने से हेपेटाइटिस ए-ई जिसे सामान्य तौर पर पीलिया बोलते हैं। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और तेज बुखार की परेशानी मिल रही है। बच्चों की आंखें-त्वचा पीली पड़ने के साथ कमजोरी और बुखार मिलने पर 10-15 बच्चे भर्ती भी कर रहे हैं। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि दो सप्ताह से पीलिया के बच्चों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पेट में दर्द, उल्टी-दस्त, तेज बुखार आ रहा है। टाइफाइड भी मिल रहा है। कई बच्चों के अभिभावक तो घर में रखी दवाएं ही खिला-पिला रहे थे। हालत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।