{"_id":"6a5f55d103450b3dd00b8964","slug":"video-congress-stages-protest-over-neet-paper-leak-and-sonam-wangchuk-issue-in-agra-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च
आगरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक मामले में कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।
सुभाष पार्क एमजी रोड से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन को घर में नजरबंद कर दिया। होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि छात्रों के साथ धोखा किया है, नीट समेत कई परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय शिक्षामंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल लेकर जाना तानाशाही है। प्रदर्शन में मनोज वोहरा, अर्सल अहमद, बुरहान शमशी, अदनान कुरैशी, दीपक शर्मा, सतेंद्र दुबे, हेमंत चाहर, दानिश सिद्दीकी, याकूब शेख, अनिल सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।