{"_id":"6a5f55d7c6b1ae4b7b0718fb","slug":"video-elderly-woman-tests-negative-daughter-in-law-found-covid-positive-in-agra-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, वृद्धा की रिपोर्ट निगेटिव लेकिन पुत्रवधू संक्रमित निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, वृद्धा की रिपोर्ट निगेटिव लेकिन पुत्रवधू संक्रमित निकली
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्धा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई थी, जिसमें वृद्धा की पुत्रवधू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकाे होम आइसोलेशन कर दिया है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रावली क्षेत्र की 77 साल की वृद्धा का बुखार ठीक नहीं होने पर दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में 12 जुलाई को भर्ती कराया था। यहां कोरोना वायरस की आशंका पर निजी लैब में जांच कराई, जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई। इस पर इनको एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इनके छह सदस्याें के नमूने भी एसएन के वायरोलॉजी लैब में जांच कराई, जिसमें इनकी 54 साल की पुत्रवधू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बाकी के 5 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। मरीज को होम आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत ठीक है, इनका इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।