{"_id":"697c8597724ffa1b4d05d305","slug":"video-fight-broke-out-between-staff-members-at-hospital-in-agra-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएचओ और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के बीच चले लात-घूंसे, अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएचओ और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के बीच चले लात-घूंसे, अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी; तीन लोग घायल
आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर बृहस्पतिवार को परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) भुगतान के विवाद में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और सीएचओ के बीच जमकर लात-घूंसे चले। तीन लोग घायल हो गए। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फतेहाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लोकेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहम्मदपुर पर तैनात सीएचओ मुकेश कुमार शर्मा व लालपुरा पर तैनात उमेश कुमार पिछले तीन-चार माह से फोन पर धमकी दे रहे हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 2025 को उनकी पत्नी ने इस संबंध में थाना फतेहाबाद में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह फोन पर पीबीआई के रुपये भुगतान के लिए कहा। इंसेंटिव नहीं आने की कहने पर गालीगलौज करने लगे, जिसकी जानकारी उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को दी। दोपहर के समय सीएचसी परिसर के बाहर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लोकेंद्र तिवारी और सीएचओ उमेश कुमार व मुकेश कुमार शर्मा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अस्पताल अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप रावल ने बताया कि सीएचओ मुकेश कुमार और उमेश कुमार स्टाफ के साथ अभद्रता करते हैं। मुझे भी कई बार धमकी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को उप स्वास्थ्य केंद्र पेतीखेड़ा पर एएनएम रीमा के साथ भी सीएचओ मुकेश कुमार ने अभद्रता की थी, जिसकी लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि सीएचसी पर मारपीट में तीनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।