{"_id":"6a7db2fc3706b722730835f7","slug":"video-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-room-during-house-construction-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मकान निर्माण के दौरान कमरे से लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मकान निर्माण के दौरान कमरे से लाखों के गहने चोरी
आगरा के थाना एकता के बरौली अहीर में मकान निर्माण के दौरान कमरे में रखी अलमारी से पांच सोने की अंगूठियां, कान के झुमके और 15 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित महेंद्र ने निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महेंद्र ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को घर की अलमारी से आभूषण और नकदी गायब हुई। काफी खोजबीन के बाद भी सामान नहीं मिला। उनका आरोप है कि मोहित, हाल निवासी बरौली अहीर, उनके घर पर मजदूरी कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है और वह अपने निवास स्थान पर भी नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें मोहित पर शक है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।