Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : कहानी आदमखोर भेड़ियों की, इनको मारने के लिए उतारनी पड़ी थी सेना, आज 50 साल बाद फिर वही हालात
{"_id":"66d6f954c24bf4d313065107","slug":"video-kahana-aathamakhara-bhaugdhaya-ka-inaka-marana-ka-le-utarana-paugdha-tha-sana-aaja-50-sal-btha-fara-vaha-halta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कहानी आदमखोर भेड़ियों की, इनको मारने के लिए उतारनी पड़ी थी सेना, आज 50 साल बाद फिर वही हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कहानी आदमखोर भेड़ियों की, इनको मारने के लिए उतारनी पड़ी थी सेना, आज 50 साल बाद फिर वही हालात
74 साल पहले 1950 में 100 से ज्यादा भेड़ियों का आतंक था। आगरा में भी डीएम बंगले में घुस गया था। डिप्टी एसपी ने इसे गोली मारी थी। लखनऊ में भेड़ियों को मारने के लिए सेना उतारनी पड़ी थी।
इन दिनों उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले से लोग दहशत में हैं। 100 से ज्यादा भेड़ियों की आशंका ने बहराइच प्रशासन को परेशान कर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इसे लेकर चिंता में हैं। ठीक 74 साल पहले ठीक इसी तरह भेड़ियों का आतंक लखनऊ समेत प्रदेश में इस कदर था कि आदमखोर हो चुके भेड़ियों को मारने के लिए सेना की मदद ली गई थी।
अमर उजाला के पुराने पन्नों में भेड़ियों का आतंक दर्ज है। बात सितंबर 1950 की है, जब लखनऊ में भेड़ियों ने तीन लोगों को एक ही रात में हमला कर मार दिया था। कई बच्चों को उठाकर ले गए, तब प्रदेश सरकार ने पीएसी की पूरी बटालियन के साथ पुलिस को उतारा। कई दिनों की मशक्कत के बाद जब भेड़िये खत्म न हुए तो सेना को उतारा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।