{"_id":"68b41eabc0faf8426a04c6af","slug":"video-kushwaha-yuva-manch-honored-the-meritorious-students-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुशवाह युवा मंच ने मेधावियों को किया सम्मानित, हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुशवाह युवा मंच ने मेधावियों को किया सम्मानित, हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग
आगरा में कुशवाह युवा मंच की ओर से पंचकुइयां के माथुर वैश्य भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में करीब 350 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों के सम्मान के साथ ही कुशवाहा समाज ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। इसमें मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करने, श्रीराम के पुत्र लव कुश के नाम पर लव कुश बोर्ड आयोग का गठन करने, समाज के महापुरुषों की प्रतिमा शहर के किसी चौराहे पर स्थापित करने व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने की। मंच संचालन महासचिव मुकेश कुशवाहा ने किया। इसमें आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, निर्भया कांड की चर्चित अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाह, उच्च शिक्षा चयन आयोग सदस्य सीमा शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह, पूर्व सहकारिता बैंक चेयरमैन गंगाधर कुशवाह, सपा के पूर्व महासचिव उदल सिंह कुशवाह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।