{"_id":"67a4888a9d1d782a350fdd83","slug":"video-meeting-was-called-at-the-community-health-center-hence-the-ashas-created-a-ruckus","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाई गई बैठक, आशाओं ने इसलिए कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाई गई बैठक, आशाओं ने इसलिए कर दिया हंगामा
आगरा के फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आशाओं की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें आशाओं ने लाभार्थियों , नसबंदी ,टीवी सर्वे कुष्ठ रोग के रुपए ना आने को लेकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर बैठक हाल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी से शुरू हो रहा है जिसको लेकर आशाओं की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें बैठक में आशाओं ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया वही आशा पप्पू देवी ने बताया कि लाभार्थियों , नसबंदी ,टीवी सर्वे, कुस्ट रोग के कई सालों से रुपए नहीं आए हैं वही गांव में जाते हैं तो लाभार्थी गलत व्यवहार करते हैं और कहते हैं कि आपने पैसे खा लिए हैं।अहीरपुरा की आशा शीतल ने बताया कि लाभार्थियों के 3 साल से रुपए नहीं आए है जब हम गांव में टीकाकरण के लिए बच्चों बुलाने जाते हैं तो गांव के लोग कहते हैं कि हम टीका नहीं लगवाएंगे और गांव में घुसने नहीं देते हैं जिससे हमें काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आशा मीरा देवी ने बताया कि कई सालों से लाभार्थी और नसबंदी के रुपए नहीं आए हैं अगर रुपए नहीं आते हैं तो हम काम नहीं करेंगे। वही आशा नथिया देवी ने बताया कि 4 साल से लाभार्थियों व नसबंदी के रुपए नहीं आए हैं अगर रुपए नहीं आते हैं तो हम काम नहीं करेंगे। इस दौरान रेखा, सुमन, सुनीता देवी, ममता, राजवती,सहित बड़ी संख्या में आशा मौजूद रही।
इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा से बात करने पर बताया कि अकाउंटेंट अक्सर बीमार रहता था जिसकी बजह से कुछ पेमेंट में देरी हुई है जिसका ट्रांसफर शमशाबाद कर दिया गया है नया अकाउंटेंट आ गया है जल्द से जल्द नियमानुसार सभी का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।