{"_id":"69490d571c11be5ac10699b1","slug":"video-mega-blood-donation-camp-in-kheragarh-250-donors-participate-in-11th-camp-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेरागढ़ में मानवता का महाकुंभ...11वें विशाल रक्तदान शिविर में 250 रक्तवीरों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेरागढ़ में मानवता का महाकुंभ...11वें विशाल रक्तदान शिविर में 250 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
आगरा (खेरागढ़)। अपना घर सेवा समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में 11वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 250 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। शिविर महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू एवं संस्थापक रम्मो गोयल ने अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा ने किया।शिविर में लोकहितम ब्लड बैंक, समर्पण ब्लड बैंक,एसएन मेडिकल कॉलेज,जिला अस्पताल आगरा की चिकित्सकीय टीमों द्वारा रक्त संकलन किया गया। चेयरमैन द्वारा रक्त दाताओं को समिति की ओर से प्रशस्तिपत्र एवं उपहार भेंट किए गए।उन्होंने कहा कि समिति जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाती है। समाज सेवा की मिशाल पेश कर रही है।संस्थापक रम्मो गोयल ने नेत्रदान की घोषणा करते हुए कहा कि समिति आगामी समय में देहदान एवं नेत्रदान शिविर भी आयोजित करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।