{"_id":"69d22c9e54f5922ef200dd21","slug":"video-open-heart-surgery-performed-for-first-time-at-sn-medical-college-in-agra-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में पहली बार हुई ओपन हार्ट सर्जरी, 13 साल के बच्चे की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में पहली बार हुई ओपन हार्ट सर्जरी, 13 साल के बच्चे की बचाई जान
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 13 साल के बालक की ओपन हार्ट सर्जरी कर जान बचाई गई। उसके हृदय पर मवाद की परत बन गई थी। इससे संक्रमण फैल रहा था, हार्ट फेल होने का भी खतरा था। चार घंटे तक ऑपरेशन किया गया। अब बच्चे की हालत ठीक है। एसएन में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी की गई है। सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि बच्चे को टीबी भी थी। बीते सप्ताह ओपीडी में आया था, जांच कराने पर हृदय पर मवाद की परत जमने का पता चला। इसे कंस्ट्रक्टिव पेरिकार्डिटिस बोलते हैं। इसमें हृदय के चारों ओर की झिल्ली कठोर और मोटी हो जाती है। इससे हृदय का संचालन प्रभावित होता है। हार्ट फेल होने का खतरा रहता है। डॉ. अतुल ने बताया कि धड़कते हृदय से परत अलग करना बेहद जटिल है। इस सर्जरी में 50 फीसदी तक जान जाने का जोखिम रहता है। विशेषज्ञों की टीम के साथ ऑपरेशन किया गया। मरीज की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन का खर्च 4-5 लाख रुपये आता और आईसीयू का खर्च अलग होता। यहां निशुल्क ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. दीपक, डॉ. मिहिर, डॉ. शिव, डॉ. शुभांशु, डॉ. सुलभ और डॉ. आरती का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।