बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police catch killer of two police personnel after 27 years

VIDEO: बकरीद की दावत से मिला सुराग, 27 साल बाद पकड़ा गया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा; 50 हजार का था इनाम

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:14 PM IST
Police catch killer of two police personnel after 27 years
आगरा के थाना खेरागढ़ पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा है। बदमाश ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। घटना के बाद से वह फरार था। हाल ही में बकरीद की दावत से मिले सुराग के बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी आरोपी भूरा रमेश कुशवाह गैंग का सक्रिय सदस्य था। गैंग लूट, अपहरण और हत्या की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के हथियारों का जखीरा पकड़ लिया था। दस दिन बाद 31 दिसंबर 1999 की रात गैंग ने हथियारों के लिए पुलिस से लूट की योजना बनाई। भूरा जीप लेकर गैंग लीडर रमेश और अपने आठ साथियों के साथ आया। खेरागढ़ में गश्त पर तैनात तीन पुलिसकर्मी ठंड से बचाव को अलाव ताप रहे थे। भूरा भी अपने साथियों संग अलाव तापने के बहाने बैठ गया। मौका देखकर तमंचे से तीनों पुलिस कर्मियों को गोली मार दी। एक पुलिस कर्मी की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में कांस्टेबल कमल सिंह और चरन सिंह की मौत हुई थी। मामले में भिंड में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने रमेश कुशवाह और जालौन में नरेंद्र को पुलिस ने मार गिराया था। अन्य बदमाश पांच गिरफ्तार हुए थे। उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई। भूरा पुलिस से बचने को जंगलों में भागा, दो माह इटारसी में मजदूरी की। इसके बाद भोपाल में रहकर बिल्डिंग निर्माण का काम किया और फिर ट्रक ड्राइवर बन गया। इसके बाद आरोपी भूरा पुत्र साबू निवासी जैतपुर ने खुद को मृत घोषित करवा दिया। वह मध्यप्रदेश में ट्रक ड्राइवर का काम कर रहा था। अपना नाम जमील पुत्र फारुख रख लिया था। गत दिनों मामले में जेल से रिहा हुए भूरा के साथी से बकरीद की एक दावत में भूरा के जीजा की बात हुई। शराब पार्टी के दौरान उसने बता दिया कि दो वर्ष पूर्व भूरा से उसकी बात हुई है। थाना प्रभारी हरीश कुमार को इस बात की जानकारी हो गई। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पहले तो वह पुलिस को बरगलाता रहा पर सख्ती करने पर उसने सच कबूल दिया। डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। उसे रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: जातीय एकता कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला में निकाली रैली

18 Jul 2026

अजनाला के गुज्जापीर गांव में दो भाइयों के घर चोरी

18 Jul 2026

परिजनों की मांग, एजेंट को दी जाए फांसी, VIDEO

18 Jul 2026

Video: कुल्लू नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

18 Jul 2026

मोगा के जीरा रोड के सुए में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Video: सोलन में हुई अटल पेंशन योजना की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट बैंकों को मिला सम्मान

18 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल का देसी अंदाज़! महिलाओं के साथ खेत में किया काम

18 Jul 2026
विज्ञापन

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, अब अभिजीत दीपके ने की भूख हड़ताल की घोषणा; क्या बोले प्रदर्शनकारी

18 Jul 2026

जाैनपुर में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत; VIDEO

18 Jul 2026

Sawai Madhopur: गांव में पैंथरों का आतंक, वन विभाग को मिली सफलता, दो दिन में तीसरा पैंथर भी पिंजरे में कैद

18 Jul 2026

Video: रायबरेली में गुस्साए पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला

18 Jul 2026

Video: श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जागेश्वर धाम

18 Jul 2026

Video: बारिश में भीगते हुए निकले राहगीर, डेढ़ घंटे की वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

18 Jul 2026

Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग

18 Jul 2026

Video: टिन्नू व मनीष की 39 घंटे की रिमांड शुरू, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

18 Jul 2026

Video: अयोध्या में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, राम मंदिर व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर उठाए सवाल

18 Jul 2026

बारिश से गोरखपुर की सड़कें बनीं तालाब, सड़कों पर लगा पानी

18 Jul 2026

नवरात्रि तक खोराबार आवासीय योजना के आवंटियों को मिलेगी फ्लैट की चाबी

18 Jul 2026

सिकंदरपुर के पास खेत में मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

18 Jul 2026

कानपुर: पीआरवी टीम पर पथराव और जानलेवा हमला, दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

18 Jul 2026

स्टेडियम में हॉकी का रोमांच, कैंट और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीते खिताब

18 Jul 2026

16 बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 12 सदस्यीय टीम भी होगी जल्द घोषित

18 Jul 2026

VIDEO: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली

18 Jul 2026

राधा कृष्ण मंदिर के 41 वें स्थापना दिवस

18 Jul 2026

ट्रायल देती बालिका वर्ग के खिलाड़ी।

18 Jul 2026

लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।

18 Jul 2026

दफन के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया शव,

18 Jul 2026

जल भराव के बाद स्थिति बिगड़ी

18 Jul 2026

26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित

18 Jul 2026

बारिश में बढ़े चर्म रोग के मरीज

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed