{"_id":"6a26923d6ec42081170e014f","slug":"video-rapidly-rising-brain-tumor-cases-in-children-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अचानक मोटा हो रहा बच्चा और सिर में रहता है दर्द, हो जाएं सतर्क; दिमाग में हो सकती है ये जानलेवा बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अचानक मोटा हो रहा बच्चा और सिर में रहता है दर्द, हो जाएं सतर्क; दिमाग में हो सकती है ये जानलेवा बीमारी
चिकित्सकों के लिए ब्रेन ट्यूमर अभी भी अबूझ पहेली है। चिंताजनक बात ये है कि ब्रेन ट्यूमर के मरीजों में 3-4 फीसदी बच्चे-किशोर हैं। न्यूरोसर्जन बताते हैं कि अचानक बच्चा मोटा हो रहा है और सुबह सिर में दर्द रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें। उनके दिमाग में कैंसर की गांठ हो सकती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि एसएन की ओपीडी में हर सप्ताह 5-8 मरीज ब्रेन ट्यूमर के आ रहे हैं। इनमें 20 फीसदी की उम्र 25 से भी कम है। इनमें बच्चे भी हैं, जिनमें मर्ज बढ़ने पर अभिभावक दिखाने आए। एकाएक तेजी से वजन बढ़ने और सुबह सिर दर्द और उल्टी के बाद दर्द में आराम को सामान्य समझते रहे। अधिकांश मरीज गंभीर स्थिति पर ही इलाज कराने आए। ऐसे में कई बार सर्जरी की संभावना भी नहीं बचती है। बीते एक दशक में ब्रेन ट्यूमर के दोगुने मरीज मिल रहे हैं। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि दिमाग में दो तरह के ट्यूमर मिल रहे हैं। इसमें एक बिना कैंसर की गांठ (बिनाइन) है। ये समय के साथ धीमी गति से बढ़ती है। ये कैंसरकारक नहीं होने के कारण आसपास के हिस्सों को संक्रमित नहीं करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।