{"_id":"6ad4a0da0ff61a98ee0849ab","slug":"video-algaugdhha-ma-jal-nashanabja-paratayagata-ka-haaa-aagaja-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता का हुआ आगाज
अलीगढ़ में लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स 18-19 अक्तूबर को दो दिवसीय जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इसमें जनपद के स्कूल, कॉलेज के छात्र, सीनियर, मास्टर वर्ग के खिलाड़ी व पैरा शूटर्स शामिल हैं। आज 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और आवर लेडी फातिमा के खिलाड़ी प्रमुख रहे। मास्टर वर्ग में संदीप कुमार 346 अंक पर हैं। सब-यूथ मेन में अंश प्रताप सिंह (आवर लेडी ऑफ फातिमा) 351 अंक के साथ बढ़त पर हैं। आई.एस.एस.एफ वोमेन में अन्वेशा भारद्वाज 361 और सक्षम प्रताप सिंह 365 अंक पर हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की परी शर्मा एन.आर वर्ग जूनियर में 346 अंक के साथ आगे हैं। आयोजन प्रभारी वेद प्रकाश, रेंज अधिकारी आयुष चौधरी और दीक्षा शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।