Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Aligarh News
›
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
{"_id":"688a0d5efe4934cb6103933b","slug":"video-bhajapa-karayakaratao-na-thhanapara-blka-ma-bharashhatacara-ka-aarapa-lgata-hae-algaugdhha-daema-karayalya-ka-bhara-kaya-paratharashana-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने 30 जुलाई को धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए लाखों रुपये की लागत से बने स्टेडियमों को शुरू न करने और टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा है कि धनीपुर में बने अलहदादपुर और गजनीपुर स्टेडियम को अभी तक शुरू नहीं किया है, जबकि ये स्टेडियम भारत सरकार की ओर से बनकर तैयार हो चुके हैं। उनका आरोप है कि जिला युवा कल्याण विभाग के पास बजट न होने का हवाला देकर स्टेडियमों को शुरू नहीं किया जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश शासन ने स्थानीय फंडों से इन स्टेडियमों को शुरू कर संचालन करने का शासनादेश जारी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।