{"_id":"69a5338cc5f9be851001e1d2","slug":"video-a-woman-constable-saved-the-life-of-a-passenger-who-fell-from-a-moving-train-at-prayagraj-junction-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जंक्शन पर महिला सिपाही ने चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जंक्शन पर महिला सिपाही ने चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान
प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रेल सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की महिला कांस्टेबल गीता की मुस्तैदी ने एक यात्री को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। महिला कांस्टेबल के इस साहस की हर ओर प्रशंसा हो रही है। शाम करीब छह बजे गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से कानपुर के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान कानपुर निवासी यात्री अशोक कुमार चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय अचानक असंतुलित हो गए। वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच आने ही वाले थे कि ड्यूटी पर तैनात 16वीं बटालियन की महिला कांस्टेबल गीता ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। गीता की इस त्वरित कार्रवाई से अशोक की जान बच गई। रेलवे ने इसे ‘ऑपरेशन जीवन…
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।