{"_id":"69f20a8ccfc16df42002b0b9","slug":"video-prayagraj-passengers-get-nectar-two-new-trains-make-the-journey-easier-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के यात्रियों को मिला ‘अमृत’, दो नई ट्रनों ने आसान की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के यात्रियों को मिला ‘अमृत’, दो नई ट्रनों ने आसान की राह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को बनारस से दो अमृत भारत नई ट्रेनों का शुभारंभ किया जो प्रयागराज के लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी एवं मानिकपुर में दिए गए ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
प्रयागराज जंक्शन में ठहराव के बाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महाप्रबंधक बीएसएनएल अशोक कुमार सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल ने पहले अमृत भारत और महापौर गणेश केसरवानी ने दूसरी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिख दिखाकर यहां से रवाना किया। दोनों ट्रेनों को प्रयागराज में दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया।
प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने बताया कि कहा कि प्रयागराज जंक्शन पर बनारस–हड़पसर एवं अयोध्या–लोकमान्य तिलक टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस (शुभारंभ स्पेशल) के स्वागत का यह ऐतिहासिक अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य सामान्य वर्ग के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।
नई ट्रेनों की शुरुआत के साथ प्रयागराज मंडल से संचालित अमृत भारत ट्रेनों की संख्या 26 हो गई है जबकि पूरे भारतीय रेल नेटवर्क में इनकी संख्या बढ़कर 66 हो गई है। बनारस–हड़पसर अमृत भारत शुभारंभ स्पेशल का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन समय शाम 7:38 बजे तथा प्रस्थान समय 7:45 बजे रहा। वहीं, दूसरी ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन का समय रात 9:10 बजे एवं प्रस्थान समय 9:23 बजे रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित सहित मंडल के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।