{"_id":"6a4a2c8e461523c21c06ee7f","slug":"video-abdakaranagara-ma-ganana-ka-khata-ma-mal-yavaka-ka-shava-athhaka-sharab-pana-sa-mata-ka-aashaka-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका
अंबेडकरनगर में अकबरपुर के माधवपुर गांव में शनिवार देर रात राजवंत वर्मा के गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की। देर रात करीब 10 बजे मृतक की पहचान कुड़िया चितौना निवासी विकास वर्मा के रूप में हुई। युवक की अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक विकास वर्मा के पिता केशव राम वर्मा मुंबई में एक निजी संस्था में कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह वे अपनी बेटी पूजा के साथ मुंबई के लिए निकले थे। विकास ने अपने पिता और बहन को पहितीपुर बाजार तक छोड़ा था।
पिता केशव राम वर्मा ने बताया कि जब वे मुगलसराय पहुंचे तभी उनकी बेटी पूजा के मोबाइल पर पुलिस का फोन आया और गन्ने के खेत में विकास का शव मिलने की सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के लोग रास्ते से ही वापस लौट आए।
पुलिस के अनुसार, विकास वर्मा नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जो मौत के कारणों पर सवाल खड़े कर रहा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां आरती अचेत हो गईं। विकास वर्मा दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विशाल अपनी पत्नी से विवाद के चलते वर्तमान में सुल्तानपुर जेल में निरुद्ध है। विकास अभी अविवाहित था। परिवार पर पहले से ही मुश्किलों का साया था और अब इस घटना ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।