{"_id":"6828891378077520f10ed0da","slug":"video-abdakaranagara-ma-tahasal-samathhana-thavasa-ma-farayatha-na-ka-aatamathaha-ka-kashasha-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में तहसील समाधान दिवस में फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में तहसील समाधान दिवस में फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश
अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में शनिवार को अधिकारियों के जवाब से नाराज एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घटना से समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे अफसरों के होश उड़ गए।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ईपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर 2013 में जमीन का बैनामा कराया था। उसकी जमीन पर सहखातेदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्रीवाल कर ली। वह लगातार अधिकारियों से जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार लगाता आ रहा है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अकबरपुर तहसील में चल रहे समाधान दिवस में पीड़ित ने मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अधिकारियों ने उसे एक बार फिर कार्रवाई का भरोसा दिया। कार्रवाई न होने से नाराज संजय ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डाल लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे देखा तो पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई है। अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के पास से मिले ज्वलनशील से पदार्थ को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।