बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Video: अम्बेडकरनगर में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Video: अम्बेडकरनगर में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:19 PM IST
Video: अम्बेडकरनगर में सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के प्रथम सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और दूध लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक व विशेष पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। जिले के शिव बाबा धाम, चहोड़ाघाट शिव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव समेत प्रमुख शिवालयों के साथ ही जलालपुर के पक्का घाट शिवाला मंदिर, रफीगंज शिव मंदिर, चक्रधारी दुर्गा मंदिर, पारा शिव मंदिर और भुजगी स्थित तमसा तट के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भोलेनाथ की आराधना की। श्रद्धालु एकता श्रीवास्तव ने बताया कि सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करने का विशेष महत्व है। उनका विश्वास है कि भगवान शिव सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं सुविधा के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में बैरिकेडिंग, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। इस बीच जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शिव बाबा धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पेयजल तथा भीड़ प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे सावन माह के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सहायता करने तथा यातायात और भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। दिनभर जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह के माहौल के बीच सावन का पहला सोमवार पूरे जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: नंदेश्वर धाम तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, टूटी सड़क पर नंगे पैर चल रहे शिवभक्त

03 Aug 2026

ब्रह्माकुमारीज ने लिया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प, अभियान चलाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

03 Aug 2026

धर्मकोट के गांव पंडोरी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

मोगा सिटी 1 पुलिस ने सरकारी लैपटॉप बरामद कर चोरी का आरोपी पकड़ा

सावन के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

03 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक

03 Aug 2026

Patna में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

03 Aug 2026
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही का आरोप: सर्जरी के बाद मरीज की मौत, जांच की मांग

03 Aug 2026

VIDEO: कंधे पर कावड़, मन में शिवभक्ति लिए श्रद्धालु बढ़े विश्वनाथ धाम

03 Aug 2026

VIDEO: काशी में हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज, भक्तों की लगी लंबी कतार

03 Aug 2026

VIDEO: आसमान से देखें- काशी में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब

03 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर सजे शिव मंदिर, बारिश के बीच भक्त कर रहे हैं दर्शन

03 Aug 2026

अब पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 30 सितंबर के बाद ₹5,000 तक जुर्माना

03 Aug 2026

मंडला हत्याकांड का खुलासा: जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या कर तालाब में फिंकवाई कुल्हाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

03 Aug 2026

अयोध्या: सावन के पहले सोमवार पर अयोध्या में प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर उमड़ी भीड़

03 Aug 2026

लखनऊ: बदला शहर का मौसम, सुबह छह बजे से हो रही लगातार बारिश, गिरा पारा

03 Aug 2026

हरदोई: डीसीएम में बिजली का तार फंसने से खंभा गिरा, किशोरी की मौत

03 Aug 2026

Ujjain News: श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात 2:30 बजे खुले पट

03 Aug 2026

लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, हो रहे हैं भगवान शिव के दर्शन

03 Aug 2026

कानपुर: सिविल लाइंस में वेस्टकॉट स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर पांडू नगर मॉडल टाउन का शिव मंदिर भव्य सजावट से सजा

03 Aug 2026

कानपुर: अचानक बदला मौत, देर शाम हुई झमाझम बारिश

02 Aug 2026

Dhamtari News: नशा मुक्ति कार्यक्रम में ओपी चौधरी का कांग्रेस पर तंज, बोले- गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी भूल गई

02 Aug 2026

पुरवाई लोक कला सम्मान से सम्मानित किए गए कलाकार

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा के लिए मेगा तैयारी: यूपी से हरिद्वार तक कड़ी सुरक्षा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

02 Aug 2026

कानपुर: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के बाद हुई तेज बारिश

02 Aug 2026

कानपुर: नई बस्ती में जरूरतमंदों को बांटा खाना

02 Aug 2026

कबीर भक्तों की यात्रा काशी से मगहर तक

02 Aug 2026

यूपी में वीआईपी पार्टी निकालेगी संकल्प यात्रा

02 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed