बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Video: दो दिन से बंद मिड-डे मील, भूखे लौट रहे नौनिहाल

Video: दो दिन से बंद मिड-डे मील, भूखे लौट रहे नौनिहाल

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:11 PM IST
Video: दो दिन से बंद मिड-डे मील, भूखे लौट रहे नौनिहाल
कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घाघूपुर में नई रसोइया की नियुक्ति न होने से पिछले दो दिनों से मिड-डे मील योजना बंद है। इससे छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन नहीं मिल रहा और उन्हें घर जाकर खाना खाने के बाद वापस विद्यालय आना पड़ रहा है। भोजन के समय जब बच्चे रसोई घर की ओर जाते हैं तो उन्हें यह कहकर घर भेज दिया जाता है कि रसोई बंद है और घर जाकर भोजन कर लें। इससे मिड-डे मील योजना के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, रसोइया प्रभावती की 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसकी सेवाएं समाप्त हो गईं। इसके बाद नई रसोइया की नियुक्ति नहीं होने से विद्यालय की रसोई बंद पड़ी है। सोमवार को विद्यालय पहुंचे अभय, प्रियांशी, सुनैना व अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि लगातार दो दिनों से उन्हें भोजन नहीं मिला। दोपहर में घर जाकर खाना खाने के बाद वापस विद्यालय आना पड़ता है। कुछ बच्चों ने बताया कि पहले दिन घर पर भी भोजन तैयार नहीं था जिसके कारण उन्हें बिना खाना खाए ही रहना पड़ा। अभिभावकों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि मिड-डे मील बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति दोनों प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो वे बच्चों का नाम विद्यालय से हटाने पर विचार करेंगे। वहीं, दोपहर एक बजे विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। फोन पर उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वह डॉक्टर के पास आई हैं। बीईओ प्रिया पाठक ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि विद्यालय में मिड-डे मील बंद मिला तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में रानी कटरा के बड़ा शिवाला में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक को उमड़े भक्त

03 Aug 2026

Guru Ravidas 650th Prakash Utsav: गुरु रविदास के 650वें प्रकाश उत्सव पर हिमाचल पहुंचेगी कलश यात्रा, 20 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम

03 Aug 2026

CM Sukhu Viral: चंबा मिंजर मेले में पकौड़े की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, पुराने दिनों की यादें कीं ताजा

03 Aug 2026

Minjar Fair 2026: रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, CM सुक्खू ने निभाई परंपरा

03 Aug 2026

अयोध्या: सावन के पहले सोमवार पर राम मंदिर में भी उमड़े भक्त, पवित्र सरयू में लगाई ठुबकी

03 Aug 2026
विज्ञापन

अमेठी में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के डूबा पहले सोमवार पर आस्था में शहर

03 Aug 2026

बाराबंकी: लोधेश्वर शिव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, सावन के सोमवार पर लगीं भक्तों की कतारें

03 Aug 2026
विज्ञापन

अमृतसर के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार

03 Aug 2026

Bihar: देश की सबसे चर्चित बांकीपुर सीट पर मतगणना शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच किसके सिर सजेगा ताज?

03 Aug 2026

गर्मी से राहत, राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

03 Aug 2026

VIDEO: महादेव की काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा

03 Aug 2026

VIDEO: बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में दिए झांकी दर्शन, 20 हजार फूलों से सजा धाम

03 Aug 2026

कानपुर: नंदेश्वर धाम में डीसीपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं से की अपील

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ड्रोन से निगरानी

03 Aug 2026

सावन के पहले सोमवार पर अमृतसर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

Bihar: कांवड़ पथ पर मानवता की मिसाल, 15 वर्षों से शिवभक्तों की सेवा जारी

03 Aug 2026

सीतापुर में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

03 Aug 2026

कानपुर: नंदेश्वर धाम तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, टूटी सड़क पर नंगे पैर चल रहे शिवभक्त

03 Aug 2026

ब्रह्माकुमारीज ने लिया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प, अभियान चलाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

03 Aug 2026

धर्मकोट के गांव पंडोरी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

मोगा सिटी 1 पुलिस ने सरकारी लैपटॉप बरामद कर चोरी का आरोपी पकड़ा

सावन के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक

03 Aug 2026

Patna में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

03 Aug 2026

इलाज में लापरवाही का आरोप: सर्जरी के बाद मरीज की मौत, जांच की मांग

03 Aug 2026

VIDEO: कंधे पर कावड़, मन में शिवभक्ति लिए श्रद्धालु बढ़े विश्वनाथ धाम

03 Aug 2026

VIDEO: काशी में हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज, भक्तों की लगी लंबी कतार

03 Aug 2026

VIDEO: आसमान से देखें- काशी में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब

03 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर सजे शिव मंदिर, बारिश के बीच भक्त कर रहे हैं दर्शन

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed