{"_id":"6a7c4ef1d567dbf80a02c37a","slug":"video-video-kasha-vashavanatha-ka-jalbhashhaka-ka-ravana-haii-bhavaya-kavaugdha-yatara-jagaha-jagaha-haaa-savagata-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक को रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक को रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
अंबेडकरनगर। श्री नवदुर्गा कांवड़िया मंडल व निशुल्क सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को अध्यक्ष सोनू गौड़ के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ महादेव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शीतला माता मंदिर पर कांवड़ में जल भरने के बाद श्रद्धालु काशी के लिए रवाना हुए।
यादव चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा घसियारी टोला और मालीपुर त्रिमुहानी होते हुए रामजानकी मंदिर पहुंची, जहां पूजन किया गया। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष सोनू गौड़ और संरक्षक विकास निषाद को त्रिशूल भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह भंडारे और जलपान की व्यवस्था की गई। नगर पालिका की ओर से महिला अस्पताल के सामने कांवड़ियों को जलपान कराया गया। पंचम परदेशी की टीम ने भक्ति गीतों और झांकियों की प्रस्तुति दी। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, किरन पांडेय समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को विदाई दी।
अध्यक्ष सोनू गौड़ ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार निकाली जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था में सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव, ईओ अरविंद कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रबंधक संतराम जायसवाल, संरक्षक विकास निषाद, उपाध्यक्ष सुभाष गौड़ समेत समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।