{"_id":"6a6eebff2241e0f2270890a0","slug":"video-video-kavaugdhaya-ka-jatatha-bb-bjanatha-thhama-ka-le-ravana-gaja-bma-bma-bhal-ka-jayaghashha-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजे 'बम-बम भोले' के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजे 'बम-बम भोले' के जयघोष
अंबेडकरनगर। सावन माह की पावन बेला में शिवभक्ति का उल्लास चरम पर है। रविवार को जलालपुर के यादव चौराहे से बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर वातावरण 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
यात्रा को रवाना करने से पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्य, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सोनू गौड़ एवं दिलीप यादव ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कांवड़ियों ने कंधों पर कांवड़ उठाकर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा प्रारंभ की। डमरू की थाप, शिव भजनों और भक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था के रंग में रंगे नजर आए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की। कांवड़ यात्रा ने एक बार फिर आस्था, एकता और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा का संदेश देते हुए क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।