{"_id":"67b860bb48f813e0e90317d4","slug":"video-amatha-ma-athhavakatao-na-amadamata-bl-ka-parataya-jalkara-jataya-varathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी में अधिवक्ताओं ने अमेंडमेंट बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी में अधिवक्ताओं ने अमेंडमेंट बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
केंद्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को लेकर अमेठी में बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक की। बिल को लेकर नाराजगी जताने के साथ ही तहसील में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रतियां भी जलाई। काला कानून वापस लो... अधिवक्ता एकता जिंदाबाद... जैसे नारे लगाए।
अमेठी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव मूर्ति तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने बैठक करते हुए अधिवक्ता संशोधन अधिनियम बिल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के अधिवक्ता समाज के साथ अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 एक धोखा है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता अजीत सिंह ने कहा की एडवोकेट अमेंडमेंट बिल में अधिवक्ताओं के हित का कुछ भी नहीं है। बिल के द्वारा केंद्र सरकार अपने सदस्य नामित कर बार कांउसिल ऑफ इंडिया की स्वायत्तता समाप्त करने के विचार में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।