{"_id":"69dcaabb2e89dd3da508719b","slug":"video-amatha-ma-gaha-ka-fasal-ma-lga-aaga-10-bgha-jalkara-rakha-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में गेहूं की फसल में लगी आग, 10 बीघा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में गेहूं की फसल में लगी आग, 10 बीघा जलकर राख
अमेठी में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित गनी टॉकीज के पीछे सिवान में सोमवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और करीब 10 बीघा से अधिक क्षेत्र की फसल जलकर नष्ट हो गई।
आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने में जुट गए। बाल्टी और अन्य साधनों से प्रयास शुरू किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया गया।
ग्रामीणों की सतर्कता से आग अन्य खेतों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना में महेंद्र तिवारी, पवन तिवारी और मेराज की फसल जली है।
थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि आग बुझा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में तीन किसानों की करीब पांच बीघा फसल नुकसान में बताई गई है।
आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।