{"_id":"69dcc5f937afd560270356e9","slug":"video-amatha-pahaca-akhalsha-yathava-mahal-aarakashhanae-mahagaii-oura-brajagara-ka-lkara-sarakara-para-sathha-nashana-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी पहुंचे अखिलेश यादव, महिला आरक्षण, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी पहुंचे अखिलेश यादव, महिला आरक्षण, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अमेठी के मुसाफिरखाना पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जाते समय उन्होंने महिला आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा महिला आरक्षण लागू करने की नहीं दिखती। क्षेत्र निर्धारण और सीटों का स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया है। जनगणना पूरी नहीं होने का भी जिक्र किया। उनका कहना रहा कि अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस विषय को उठाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति संतोषजनक नहीं है।
सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों की चर्चा करते हुए अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक कदमों से सम्मान नहीं बढ़ता, अधिकार सुनिश्चित होने से सम्मान मिलता है।
उन्होंने आर्थिक मुद्दों पर भी बात रखी। महंगाई और बेरोजगारी में बढ़ोतरी का जिक्र किया। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। पत्रकारों पर कार्रवाई का भी उल्लेख किया। नोएडा में श्रमिकों के विरोध का हवाला देते हुए कहा कि श्रमिकों की मांगों पर ध्यान देना जरूरी है।
इस दौरान मुसाफिरखाना स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सामने उनका स्वागत किया गया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव समर्थकों के साथ मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने वाहन रोककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जयसिंह प्रताप यादव ने भादर ब्लॉक में अंबेडकर प्रतिमा हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।