{"_id":"69e1fdc52410e9cb39048634","slug":"video-amatha-ma-aabdakara-paratama-sathapana-vavatha-ka-lkara-mahalo-ka-satha-kalkatarata-pahaca-sapa-nata-sapa-janiapana-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना विवाद को लेकर महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेता, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना विवाद को लेकर महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेता, सौंपा ज्ञापन
अमेठी में रामगंज क्षेत्र के नरहरपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना से जुड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हलचल रही। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोष ग्रामीणों पर कार्रवाई रोकने की मांग रखी गई।
ज्ञापन में कहा कि 12 अप्रैल को गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और चबूतरा हटवाकर प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया। इसी दौरान स्थिति बिगड़ी और पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि कार्रवाई में संतुलन नहीं दिखा। उनका कहना है कि गांव के दलित परिवारों ने प्रतिमा स्थापित की थी, मगर मौके पर मौजूद कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल हैं। बाद में आरोप ग्रामीणों पर लगा दिए गए। कई गरीब परिवारों के लोगों को जेल भेजा गया, जबकि अन्य ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
ज्ञापन में प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोष लोगों को राहत देने और गांव में सामान्य माहौल बहाल करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कायम है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।