{"_id":"69a0411bfe5adf4f260dc304","slug":"video-amatha-ma-kapajata-vathayalya-pahaca-parabhara-matara-saecasa-ma-lparavaha-para-jataii-narajaga-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कंपोजिट विद्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री, सीएचसी में लापरवाही पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कंपोजिट विद्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री, सीएचसी में लापरवाही पर जताई नाराजगी
अमेठी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सिंहपुर विकासखंड में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और गो संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कंपोजिट विद्यालय से मंत्री मुखातिब हुए और सवाल पूछे। चॉकलेट देकर रोज पढ़ने आने के लिए कहा।
मंत्री ने दौरे की शुरुआत आदिशक्ति मां अहोरवा भवानी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन के साथ की। इसके बाद पेंडारा ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना स्थल पर मंत्री ने नल कनेक्शन और जलापूर्ति की स्थिति जानी। ग्रामीणों से संवाद कर जानकारी ली। स्थिति संतोषजनक मिली। राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत सामने आने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में दवा वितरण कक्ष, वैक्सीन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया।
चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को समय पर उपचार मिले। साफ-सफाई और दवा उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। खारा स्थित गो आश्रय स्थल में गोवंशों की देखभाल की व्यवस्था देखी। चारा, पानी और पशु आहार की उपलब्धता जानी। बीमार पशुओं के उपचार में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। बायोगैस प्लांट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में कचरा निस्तारण और जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया देखी। गोबर से ऊर्जा उत्पादन की जानकारी ली।
इसके बाद मंत्री कंपोजिट विद्यालय सिंहपुर पहुंचे और कक्षा में जाकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। कुछ विद्यार्थियों ने संतोषजनक उत्तर दिए, जबकि कुछ जवाब नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने हल्की नाराजगी जताते हुए शिक्षकों से नियमित अध्ययन और अनुशासन पर ध्यान देने को कहा। बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ने की सीख दी।
विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। समय से कार्यों को पूरा करने और पात्रों को योजना से लाभान्वित करने को कहा। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी संजय चौहान, एसडीएम तिलोई अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता एके राव, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।