{"_id":"69f31e02bc5935c25a034a04","slug":"video-amatha-ma-mathaha-imarana-raha-avaval-aaiisaesaii-ma-sakal-ka-paranaema-shata-paratashata-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में मदीहा इमरान रहीं अव्वल, आईसीएसई में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में मदीहा इमरान रहीं अव्वल, आईसीएसई में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत
अमेठी में आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जगदीशपुर के कराइस्ट द किंग इंटर कॉलेज ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल 41 छात्र-छात्राओं में सभी सफल रहे। इनमें 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और सात ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों को बधाई दी गई।
इस वर्ष मदीहा इमरान ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्रांश श्रीवास्तव ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। अक्षय प्रताप सिंह 91.50 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। स्वरित कुमार ने 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि फरहान अहमद 90.50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। परीक्षा में 13 छात्राएं और 28 छात्र शामिल हुए थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टिवन मनोज डिसूजा ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मदीहा इमरान ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन को अपनी सफलता का आधार बताया। मदीहा का कहना है कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए निरंतर मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां, परिवार और शिक्षकों के सहयोग को दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।