{"_id":"6856a51396d0d650fb01bbec","slug":"video-amatha-ma-oiparashana-sathara-sa-pararata-sharaya-vana-bnaga-jal-ka-harayal-oura-varata-ka-parataka-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित शौर्य वन बनेगा जिले की हरियाली और वीरता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित शौर्य वन बनेगा जिले की हरियाली और वीरता का प्रतीक
अमेठी में वन महोत्सव के अवसर पर शौर्य वन विकसित हो रहा है। यह हरियाली के साथ वीरता का प्रतीक बनेगा। यह विशेष उपवन भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित होगा। जहां सिंदूर के पौधों के माध्यम से सैनिकों को वनरूपी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
गौरीगंज तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित यह उपवन केवल पौधारोपण स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक भागीदारी और पर्यावरण चेतना का केंद्र बनेगा। वन विभाग के अनुसार, यहां औषधीय, फलदार, छायादार और सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विज्ञान आधारित वनपथ, ओपन एयर क्लासरूम, बाल वन, पंचवटी, तुलसी उपवन और अमृत वाटिका जैसी संरचनाएं भी तैयार होंगी।
शौर्य वन को मॉडल वन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे हरियाली के साथ-साथ पर्यटन और जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा। जिले की सभी तहसीलों की 28 नर्सरियों में 62 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें से 43 लाख पौधे विभिन्न स्थलों पर रोपित किए जाएंगे। अभियान में वन विभाग के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास सहित कई विभाग भागीदारी निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।