{"_id":"6733578dab33d122fb0bfd2e","slug":"video-amethi-cara-samajha-kara-vakashhapata-ka-pata-sashal-madaya-para-vayaral-ha-raha-vadaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: चोर समझ कर विक्षिप्त को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: चोर समझ कर विक्षिप्त को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अमेठी के जगदीशपुर कस्बे में मंगलवार को लोगों ने चोर समझकर एक विक्षिप्त की पिटाई कर दी। पिटाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पालपुर निवासी राहुल जगदीशपुर कस्बे में ब्लॉक गेट के पास सराफा दुकान करते है।
मंगलवार को राहुल की दुकान पर हारीपुर का मोहम्मद अमजद पहुंच गया। अमजद को चोर समझकर राहुल ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दुकान पर एकत्र हो गए। राहगीरों ने अमजद को कुर्सी में बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अमजद को थाने ले गई। थाने पर अमजद के परिजनों व राहुल को बुलाया गया।
थाने पहुंची अमजद की दादी उमातुल निशां ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके बाद पालपुर ग्राम प्रधान निजाम हैदर व व्यापारी मंडल अध्यक्ष डीसी कौशल की मौजूदगी में व्यापारी राहुल व अमजद के परिजनों ने आपस में समझौता कर लिया। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के समझौता करने के बाद अमजद को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।