{"_id":"67822a40ab196e1af304bc4c","slug":"video-garamanae-na-haiiva-jama-kara-kaya-paratharashana-btha-kata-ka-khalna-ka-rakha-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन, बंद कट को खोलने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन, बंद कट को खोलने की रखी मांग
यूपी के अमेठी में मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर स्थित गांव जाने वाली कट को बंद किये जाने की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत करवाया। हादसों पर लगाम लगाने के लिए एएचएआई द्वारा कट को बंद किया जा रहा है।
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एएचएआई की टीम ने दो दिन पहले लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे स्थित तेतारपुर के पास स्थित कट को बंद कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को एनएचएआई की टीम ने मुसाफिरखाना स्थित रामरायपुर से पलिया चंदापुर गांव जाने वाले कट को भी बंद करने में जुट गई। शनिवार सुबह हाईव का कट के बंद होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बंद किए जा रहे कट को खोलने की मांग की। हाईवे जमकर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों को समझाबुझा कर मामले को शांत करवाया।मामला एनएचएआई से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने डीएम के पास फरियाद लेकर जाने की बात कही।पूरे मामले पर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने कहा की ग्रामीणों को समझाबुझा उन्हें घर वापस भेज दिया गया है। कट को एनएचएआई द्वारा बंद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।