{"_id":"6a0ee331d9876acb2c094571","slug":"video-panaeyatatha-para-amatha-ma-yatha-kae-gae-parava-parathhanamatara-rajava-gathha-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर अमेठी में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर अमेठी में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अमेठी के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं की शक्ति से जोड़ने का कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, सूचना क्रांति की नींव रखने और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान और हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए।
सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। माता प्रसाद गुप्ता,प्रवक्ता अनिल सिंह,बृजेश तिवारी रामबरन कश्यप, सर्वेश सिंह, गीता सिंह, दयाराम सोनी, शत्रुघ्न सिंह, धर्मेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।