{"_id":"6a0ebfde8b8087082a0f6184","slug":"video-amatha-ma-shakaracaraya-ka-savagata-ma-gaja-hara-hara-mahathava-ka-jayaghashha-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में शंकराचार्य के स्वागत में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में शंकराचार्य के स्वागत में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
अमेठी में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अमेठी आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। शंकराचार्य महाराज के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अधिवक्ता, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उनके पहुंचते ही “हर-हर महादेव” और “जय शंकराचार्य” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अधिवक्ता राजेश मिश्रा अपने कई अधिवक्ता साथियों के साथ स्वागत के लिए पहुंचे। उन्होंने पुष्पमाला पहनाकर शंकराचार्य महाराज का अभिनंदन किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि शंकराचार्य महाराज का अमेठी आगमन जिले के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य परंपरा सदैव धर्म और संस्कृति की रक्षा का मार्ग दिखाती रही है। उनके विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा है। युवाओं को अपनी संस्कृति, शिक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म और न्याय एक-दूसरे के पूरक हैं। न्याय जब धर्म के मार्ग पर चलता है, तभी समाज में शांति और सद्भाव स्थापित होता है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर शंकराचार्य महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का वातावरण दिखाई दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और शांति पाठ के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।