{"_id":"67fa25b3c3c979acd6071a1e","slug":"video-rata-ma-nasha-ka-halta-ma-bhaii-sa-haaa-vavatha-sabha-fatha-sa-ltakata-mal-yavaka-ka-shava-2025-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रात में नशे की हालत में भाई से हुआ विवाद, सुबह फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रात में नशे की हालत में भाई से हुआ विवाद, सुबह फंदे से लटकता मिला युवक का शव
यूपी के अमेठी में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। मृतक की पहचान के रूप में हुई है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव के बाहर की है। यहां अमेठी-धम्मौर मार्ग स्थित एक बाग में गांव निवासी पाले कोरी (42) का शव पेड़ से लटकता मिला। बताया गया कि शुक्रवार की रात पाले की नशे की हालत में अपने भाई से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था। फिर नहीं लौटा।
शनिवार तड़के करीब 5 बजे ग्रामीण शौच के लिए बाग की तरफ गए थे। वहां उन्होंने आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे पाले का शव लटका देखा। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पाले कोरी का नशे की हालत में अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह चला गया था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।