{"_id":"6a4cc616928893d3870a29cf","slug":"video-thaharava-naha-savaraya-kama-lkashhaya-para-na-hana-ka-satana-lga-dara-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ठहराव नहीं, सवारियां कम... लक्ष्य पूरा न होने का सताने लगा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठहराव नहीं, सवारियां कम... लक्ष्य पूरा न होने का सताने लगा डर
ठहराव नहीं, सवारियां कम... लक्ष्य पूरा न होने का सताने लगा डर
दूसरे डिपो पर समय और नंबर न मिलने से अमेठी रोडवेज के चालक-परिचालक परेशान
अमेठी: सुल्तानपुर, शाहगंज और लखनऊ डिपो पर अमेठी रोडवेज की बसों को निर्धारित नंबर और ठहराव का समय नहीं मिलने से चालक-परिचालकों की परेशानी बढ़ गई है। बसों को कुछ मिनट भी नहीं रुकने दिया जाता, जिससे पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पातीं और बसों का लोड फैक्टर लगातार प्रभावित हो रहा है। आय का लक्ष्य पूरा न होने पर विभागीय कार्रवाई और नौकरी पर असर पड़ने की आशंका भी चालक-परिचालकों को सता रही है।
महिला परिचालक प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर डिपो पर अमेठी की बसों को निर्धारित नंबर नहीं मिलता। डिपो परिसर में बस खड़ी नहीं होने दी जाती। बाहर गोल चक्कर पर पुलिस और अमहट चौराहे पर निजी टैक्सी संचालकों के कारण भी बसें नहीं रुक पातीं। यदि 10 मिनट का समय मिल जाए तो अधिक सवारियां बैठ सकती हैं और लोड फैक्टर में सुधार होगा। महिला परिचालक आसिया बानो ने बताया कि शाहगंज और लखनऊ डिपो पर भी यही स्थिति है। बसों को निर्धारित स्थान और समय नहीं मिलने से यात्रियों को बैठाने का अवसर नहीं मिलता, जिससे आय प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि यह समस्या अमेठी डिपो के सभी चालक-परिचालकों की है।एआरएम सुरेश चंद ने बताया कि शिकायतों के आधार पर विभिन्न रूटों का टाइम टेबल मंगाया गया है। संबंधित डिपो से समन्वय कर अमेठी डिपो की बसों को निर्धारित समय पर नंबर दिलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।