{"_id":"6851470a388f1633de04b01f","slug":"video-video-amatha-ma-satharava-karasaga-para-adarapasa-naramanae-ma-aaii-taja-eka-mahana-ma-bhal-ha-sakata-ha-aavagamana-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी में सिंदुरवा क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण में आई तेजी , एक महीने में बहाल हो सकता है आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी में सिंदुरवा क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण में आई तेजी , एक महीने में बहाल हो सकता है आवागमन
अमेठी के जगदीशपुर और बाजारशुकुल के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सिंदुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण के कार्य को गति मिल गई है। सोमवार को रेलवे ने क्रॉसिंग के दोनों ओर पहले से तैयार संरचना के बीच बॉक्स डालने का कार्य शुरू कराया। मंगलवार को छह घंटे का विशेष ब्लॉक लेकर कार्य को पूर्ण किया जा रहा है।
सुल्तानपुर-उतरेटिया रेलखंड में निहालगढ़ और सिंदुरवा स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 137-सी को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। पूर्व सांसद स्मृति इरानी ने भी मामले को संज्ञान में लेकर रेलवे से क्रॉसिंग चालू रखने या अंडरपास बनाने की बात कही थी। निर्माण कार्य में देरी से परेशान ग्रामीणों ने अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा से हस्तक्षेप की मांग की थी।
सांसद ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर कार्य जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले अंडरपास का निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, आवागमन बहाल करने में करीब एक महीने का समय और लग सकता है।
अंडरपास चालू होने से दोनों ब्लॉकों के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। आईडब्लू सुल्तानपुर सीपी सिंह ने बताया कि छह घंटे के ब्लॉक में बॉक्स डालने का कार्य कराया जा रहा है, जो निर्माण प्रक्रिया की अहम कड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।