Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: सबसे छोटे कार्यकर्ता से हालचाल पूछते थे राजीव गांधी, जयंती पर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने सुनाए संस्मरण
{"_id":"68a5c6cec96ffcfe800450dc","slug":"video-video-sabsa-chhata-karayakarata-sa-halcal-pachhata-tha-rajava-gathha-jayata-para-bjaraga-karayakaratao-na-sanae-sasamaranae-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सबसे छोटे कार्यकर्ता से हालचाल पूछते थे राजीव गांधी, जयंती पर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने सुनाए संस्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सबसे छोटे कार्यकर्ता से हालचाल पूछते थे राजीव गांधी, जयंती पर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने सुनाए संस्मरण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल कार्यक्रमों में भाग लिया, बल्कि उनसे जुड़ी यादें भी साझा कीं। वरिष्ठ नेता बैजनाथ तिवारी और शोभनाथ ने उनके सरल और अपनत्व भरे व्यक्तित्व की कई कहानियां सुनाईं।
बैजनाथ तिवारी ने बताया कि एक बार सुल्तानपुर हवाई अड्डे पर सेवादल की ओर से सलामी देना तय था। राजीव गांधी जैसे ही विमान से उतरे, तो उन्होंने सबसे छोटे कार्यकर्ता को पहचानते हुए हालचाल पूछा। बातचीत में जब उन्हें बताया गया कि सेवादल प्रमुख रविशंकर को टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने मुस्कुराकर कहा कि जल्द उन्हें कुछ मिलेगा। दिल्ली लौटते ही उन्होंने रविशंकर को बैंक ऑफ बड़ौदा का राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त कर दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि एक जनसभा में राजीव गांधी ने कार्यकर्ताओं के नाम लेकर मंच से पुकारा और अपनापन जताया। गौरीगंज के कौहार में आयोजित सेवादल शिविर में तो वे कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठकर भोजन भी करने लगे। वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभनाथ ने याद किया कि एक बार राजीव गांधी गौरीगंज के जूठीपुर गांव के दौरे पर आए थे। सुबह डाकबंगले में आराम के दौरान दरवाजा खुला तो सहजता से बोले चलना है और आधे घंटे में तैयार होकर कार्यकर्ताओं संग सभा में पहुंच गए। शोभनाथ ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी संग अमेठी आने पर भी वे साधारण कार्यकर्ताओं से मिलते और संवाद करते रहे।
साइकिल दौड़ और सद्भावना सम्मान
गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को विविध कार्यक्रम हुए। शुरुआत माल्यार्पण से हुई, इसके बाद हाईवे पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को पूड़ी-सब्जी वितरित की गई। जयंती अवसर पर राजीव गांधी संदेश साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जो सैंठा से शुरू होकर सब्जी मंडी बाजार तक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसमें 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुंशीगंज के मुलायम सिंह यादव प्रथम, तिलोई के विक्की यादव द्वितीय और प्रदीप यादव तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि यह आयोजन युवाओं को राजीव गांधी के संदेशों से जोड़ने का प्रयास है।
जिला पुस्तकालय गौरीगंज में कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनुराग सिंह के संयोजन में सद्भावना सम्मान व पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने 51 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य स्वामी शरण सिंह, केडी द्विवेदी और मुनीर खां को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।