{"_id":"6a75e68515d354c8200bcfab","slug":"video-a-lock-remains-hanging-on-the-toilet-by-the-banks-of-the-ganges-in-tigri-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगरी में गंगा किनारे शौचालय पर लटका रहता है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तिगरी में बनाए गए सार्वजनिक
शौचालय पर ताला लटका रहता है। गंगा में स्नान करने और धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता हैै। महिला श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गंगा किनारे होने के कारण ब्लॉक के गांव तिगरी का प्राचीन इतिहास और धार्मिक महत्व है। यहां पर प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार गंगा मेला लगता है। जिसमें 30 से 40 लाख श्रद्धालु आतेे हैं। इसके अलावा तिगरी में ही गंगा किनारे अमरोहा, संभल और मुरादाबाद जिले के लोग शवों का अंतिम संस्कार करने लाते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक औद्योगिक इकाई ने सार्वजनिक शौचालय बनवाया। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग इंतजाम है। मगर हैरत की बात यह है कि इस पर ताला लटका रहता है। जिससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे
अधिक दिक्कत महिला श्रद्धालुओं को उठानी पड़ती हैै। एसडीएम मंडी धनौरा शैलेष कुमार दूबे ने बताया कि तिगरी में गंगा किनारे शौचालय पर ताले लगे रहने की जानकारी मिली है। वह दिखवाएंगे किस कारण बंद रहता है। किसी कर्मचारी को तैनात कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।