{"_id":"653124705cd886ce010aadf3","slug":"video-amaraha-ma-nahana-ka-tharana-cara-thasata-nahara-ma-dab-eka-ka-bcaya-tana-ka-talsha-ma-gatakhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमरोहा में नहाने के दौरान चार दोस्त नहर में डूबे, एक को बचाया, तीन की तलाश में गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमरोहा में नहाने के दौरान चार दोस्त नहर में डूबे, एक को बचाया, तीन की तलाश में गोताखोर
अमरोहा स्थित मध्यगंगा नहर में नहाने के दौरान चार दोस्त डूब गए। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोगों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया जबकि तीन दोस्त लापता हो गए। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव जीहल निवासी नदीम (18) पुत्र चांद खां, नवाजिश (19) पुत्र वाहिद, उस्मान (20) पुत्र बुंदू और शारिक पुत्र खुर्शीद चारों दोस्त हैं। गांव के नजदीक से मध्यगंगा नहर गुजर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चारों दोस्त नहर में नहाने के लिए चले गए। नहाते समय अचानक चारों दोस्त डूबने लगे। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से शारिक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।