Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Farmers from the Rashtriya Kisan Mahasangh (Rakisam) heading to Delhi were involved in a prolonged standoff with the police
{"_id":"6a5f7b9c6268cdb37c070341","slug":"video-farmers-from-the-rashtriya-kisan-mahasangh-rakisam-heading-to-delhi-were-involved-in-a-prolonged-standoff-with-the-police-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रहे राकिसमं के किसानों की पुलिस से हुई काफी देर तक खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रहे राकिसमं के किसानों की पुलिस से हुई काफी देर तक खींचतान
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के दिल्ली में किसान बचाओ देश बचाओ आंदोलन में शामिल होने जा रहे पदाधिकारियों की पुलिस से काफी देर तक खींचतान हुई। वह पुलिस को चकमा देकर खाद गुर्जर में सड़क तक आ गए, लेकिन पुलिस ने आगे नहीं निकलने दिया। उनकी दिल्ली आंदोलन में शामिल होने की कोशिश नाकाम कर दी। दिल्ली में कई संगठनों का किसान बचाओ देश बचाओ आंदोलन चल रहा है। राकिसमं के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से दिल्ली चलने का आह्वान किया था। मंगलवार सुबह संगठन से जुड़े किसान और पदाधिकारी खाद गुर्जर में उपेंद्र सिंह के यहां पर एकत्र होे गए। यहां से अलग-अलग वाहन से रवाना होने की तैयारी थी। नारेबाजी करते हुए किसान खाद गुर्जर गांव में मुख्य सड़क पर आ गए। इस दौरान थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने सभी को रोेक दिया। उपेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनको जकड़ लिया। पुलिस की काफी देर तक खींचतान भी हुई, मगर कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान उपेंद्र सिंह ने कहा कि यह तानाशाही रवैया है। किसान को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने का भी अधिकार नहीं है। इस मौके पर राजवीर सिंह, लकी गौसल, जोरावर सिंह, अंकित महाल, उमेश सिंह, रमेश यादव, नितीश पंघाल, जसपाल सिंह, रणवीर सिंह, जगदीश सिंह जाटव, बलराज सिंह, योगेश सिंह, धर्मपाल सिंह, कुंदन सिंह, झंडू सिंह पाल, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।