{"_id":"6a5f25c6e96b4da72a09be89","slug":"video-married-woman-ends-her-life-in-nurmahal-maternal-family-accuses-in-laws-of-harassment-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूरमहल में विवाहिता ने दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरमहल में विवाहिता ने दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
नूरमहल के मॉडल टाउन इलाके में देर रात 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल परिवार पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई जय चंद, निवासी गुरु रविदास नगर, बूटा मंडी (जालंधर), ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में मॉडल टाउन, नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दंपति के दो बच्चे हुए। परिवार का आरोप है कि सरबजीत कौर लंबे समय से घरेलू विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही थी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति बलविंदर कुमार, ससुर अमरजीत, सास जगीरों और ननद नीलो कथित रूप से उसे लगातार परेशान करते थे। परिवार का कहना है कि इसी प्रताड़ना और मानसिक तनाव से तंग आकर सरबजीत कौर ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही नूरमहल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका के मायके पक्ष के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।