{"_id":"6a5f26d1cc44a0ae8009db2b","slug":"video-randhir-sharma-targets-himachal-government-over-development-health-services-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: रणधीर शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- साढ़े तीन साल में विकास ठप; बंद बस रूट और डॉक्टरों की कमी पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: रणधीर शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- साढ़े तीन साल में विकास ठप; बंद बस रूट और डॉक्टरों की कमी पर घेरा
श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण विकास कार्यों पर असर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर जिले में एचआरटीसी के 34 बस रूट बंद हो चुके हैं और निगम के पास बसों के टायर बदलने तक के लिए बजट नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो सरकार परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखने में असमर्थ है, उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं और कई जगह उन्हें विरोध प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं।
भाजपा विधायक ने कहा कि बरसात शुरू होने के बावजूद पिछली आपदा में क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। इसके अलावा नालियों का निर्माण कार्य भी लंबित है और कई प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
रणधीर शर्मा ने श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल घवांडल का भवन 75 प्रतिशत निर्माण के बाद भी अधूरा पड़ा है। वहीं केंद्र सरकार से स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण भी दो वर्षों से शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल घवांडल में सात, मार्कंडेय अस्पताल में चार और पीएचसी स्वारघाट व ग्वालथाई में एक-एक डॉक्टर के पद खाली हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद किए गए एचआरटीसी बस रूटों को बहाल किया जाए, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाई जाए, बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ली जाएं और अस्पतालों में खाली डॉक्टरों के पद भरे जाएं।
रणधीर शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।