{"_id":"6a5f2678c80ab70c5a0b38ad","slug":"video-kullu-women-protest-demand-implementation-of-33-percent-reservation-bill-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Women Protest: कुल्लू में महिलाओं ने उठाई 33% आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग, गायनी डॉक्टर की कमी पर भी जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women Protest: कुल्लू में महिलाओं ने उठाई 33% आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग, गायनी डॉक्टर की कमी पर भी जताई नाराजगी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:27 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले मंगलवार को कुल्लू में महिलाओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी की अध्यक्षता में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण विधेयक को बिना देरी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व में महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिलने से निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत होगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में महिला सम्मान, समान अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां और बैनर भी उठाए। उन्होंने सरकार से महिलाओं के अधिकारों को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनी) डॉक्टर की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर का पद खाली होने से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने सरकार से मांग की कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जल्द से जल्द गायनी विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।