{"_id":"69ca8d7027bb58eedf014b14","slug":"video-hot-ash-is-being-poured-into-the-roots-to-destroy-the-pilkhan-tree-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिलखन का पेड़ नष्ट करने के लिए जड़ में डाली जा रही गर्म राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखन का पेड़ नष्ट करने के लिए जड़ में डाली जा रही गर्म राख
Vimal Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:19 PM IST
Link Copied
गजरौला में पिलखन का हरा भरा पेड़ नष्ट करने के लिए उसकी जड़ में गर्म राख डाली जा रही है। वन विभाग के एसडीओ ने स्टाफ को भेज कर राख डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी ने बताया कि उनको सूचना मिली कि रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के गेट के निकट पिलखन का पेड़ खड़ा है। कुछ लोगों द्वारा उसको नष्ट करने के लिए उसकी जड़ में राख डाल रहे हैं। इससे हरे भरे पेड़ की जड़ काफी जल गई है। उनको नागरिकों से सूचना मिली। तुरंत वन दरोगा संतोष कुमार व दीन दयाल यादव को मौके पर भेजा। उनको निर्देश दिए कि गर्म राख डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। माैके पर पहुंचे स्टाफ को पेड़ की जड़ के नीचे गर्म राख पाई गई। जिससे वह नीचे से काफी जल गया था। वन विभाग की टीम ने आस पास के दुकानदारों को निर्देश दिए कि दोबारा किसी ने उसके नीचे राख डाली तो तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उसकी जड़ में मिट्टी डालने के निर्देश दिए। जिससे पेड़ सूख न सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।