{"_id":"6a0ef4e9fd00e8c8b00b1cac","slug":"video-15-thana-btha-bha-naha-mal-isafa-ayathhaya-ma-bsahara-ma-thara-thara-bhatakana-ka-majabra-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ, अयोध्या में बेसहारा मां दर-दर भटकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ, अयोध्या में बेसहारा मां दर-दर भटकने को मजबूर
यूपी के अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज मोहल्ले में 6 मई को हुए दर्दनाक हादसे के 15 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल सका है। आरोप है कि सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी इस्तियाक अहमद ने अपने थ्री व्हीलर संख्या को लापरवाही से बैक करते हुए राहुल नामक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हादसा स्पष्ट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ न मुकदमा दर्ज हुआ और न गिरफ्तारी हुई। पति को पहले ही खो चुकी महिला अब अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद बहू के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई। लेकिन, अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।