{"_id":"6a0ef5b36aa5b142020a01c7","slug":"video-ayathhaya-ma-25-maii-sa-shanpr-ha-raha-natapa-hanamanagaugdhha-ka-mahata-na-tha-janakara-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा, हनुमानगढ़ी के महंत ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा, हनुमानगढ़ी के महंत ने दी जानकारी
रामनगरी अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच अब नौतपा की शुरुआत होने वाली है। 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा 2 जून तक चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और लगातार 9 दिनों तक इसी नक्षत्र में रहते हैं।
मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य की किरणें सबसे अधिक प्रभावी होती हैं, जिससे धरती और अधिक तपती है और गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाती है। अयोध्या में पहले से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के महंत अमृत दास ने बताया कि नौतपा के दौरान गर्मी और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नारियल पानी, दही, छाछ और मौसमी फलों का सेवन गर्मी से राहत देने में मदद करेगा। विशेषज्ञ भी लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।