{"_id":"69cf945b88981bba9707b512","slug":"video-ayathhaya-ma-pacava-panaeyatatha-para-shahatha-rajakamara-yathava-ka-paratama-ka-haaa-anavaranae-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पांचवीं पुण्यतिथि पर शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पांचवीं पुण्यतिथि पर शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण
अयोध्या में शहीद राजकुमार यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानोपाली स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आईजी अनिल कुमार ने कहा कि राजकुमार यादव ने नक्सलियों से लड़ते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस पल को बेहद भावुक बताते हुए शहीद के साहस और बलिदान को याद किया।
वहीं शहीद की पत्नी ज्ञानमती इस दौरान भावुक नजर आईं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी नहीं दी गई है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे भी पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।