{"_id":"69c2a4c8fce1dcbb1f0e10ee","slug":"video-ayathhaya-ma-pataral-papa-para-umaugdha-bhaugdha-lgana-paugdha-palsa-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगानी पड़ी पुलिस
अयोध्या में शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर मंगलवार की शाम अचानक बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वजीरगंज, देवकाली, सिविल लाइन और अंगूरबाग स्थित पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। भीड़ अधिक होने के कारण पंप संचालकों को व्यवस्था बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को लाइन में लगाकर पेट्रोल भरवाया गया। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ और आसपास जाम की स्थिति बन गई। पंप संचालकों ने लोगों से संयम बरतने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।